कोलकाता, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि एजेंसी ने एक बैंक घोटाले के मामले में कोलकाता के उद्योगपति बी.के. वोहरा की 10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 139.05 करोड़ रुपये का कथित नुकसान पहुंचाने के आरोप में अगस्त 2014 में वोहरा समेत एक निजी कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
एजेंसी ने कहा कि कंपनी ने ‘झूठे और जाली’ दस्तावेजों के जरिए क्रेडिट सुविधा का लाभ उठाकर उस रकम को जिस काम के लिए मंजूर किया गया था, उसके स्थान पर किसी अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया था।
dharmpath.com dharmpath