पूर्वी एशिया खत्म कर सकता है कृषि प्रदूषण : विश्व बैंक

बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी हल से पूर्वी एशियाई देश कृषि प्रदूषण से अपनी लड़ाई जीत सकते हैं।

सतत विकास के लिए विश्व बैंक की उपाध्यक्ष लौरा ट्रक ने कहा, “कृषि वृद्धि ने खाद्य सुरक्षा, पिछले तीन दशकों से पूर्वी एशिया में करोड़ो लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

ट्रक ने कहा, “हालांकि, इस वृद्धि की कीमत हमें क्षेत्र में बंजर मिट्टी, दूषित पानी और वायु प्रदूषण के रूप में चुकानी पड़ी है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, “कृषि विस्तार ने क्षेत्र में विश्व की तेजी से उभरती सोसाइटी को बढ़ावा दिया है।”

विश्व बैंक के वैश्विक स्तर पर पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन के प्रबंधक इयान शुकर ने कहा, “कृषि उत्पादन में सफलता के साथ-साथ, क्षेत्र की कृषि ने खुद ही अपनी सफलता की कहानी गढ़ी है।”

‘कृषि प्रदूषण की चुनौतियां’ शीर्षक रिपोर्ट के अनुसार, “कृषि से अगर सबसे ज्यादा नहीं, तो कम से कम बड़े पैमाने पर जमीन, वायु और पानी प्रदूषित हुई है।”

ये रिपोर्ट चीन, वियतनाम और फिलीपींस के कृषि कार्यो पर आधारित है।

खाद्य पदार्थ में कृत्रिम रासायनों के मिलावट से घरेलू खाद्य सुरक्षा प्रभावित और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मुश्किल हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण पर नियंत्रण से प्रतिस्पर्धात्मक खाद्य उद्योग में लाभ और विकास होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493