आईएस मामले में बिहार की महिला को 7 साल जेल

कोच्चि, 24 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को यहां इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंधित एक मामले में बिहार की एक महिला को सात साल कारावास की सजा सुनाई है।

आईएस से जुड़ने के लिए अफगानिस्तान जा रहे कासरगोड जिले के 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

यास्मीन मोहम्मद जाहिद को 30 जुलाई 2016 को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह अपने बच्चे के साथ अफगानिस्तान जा रही थी।

यह मामला पहले कासरगोड जिले में दर्ज किया गया। बाद में इसे एनआईए को हस्तांतरित कर दिया गया।

एनआईए को आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सबूत सोशल मीडिया से मिले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493