झांगपु काउंटी के मरीज के शनिवार को विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मरीज का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
काउंटी के अधिकारियों ने संक्रमण के जोखिम को कम करने के उपायों के तहत तीन शहरों में मवेशियों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
शंघाई में मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शहर में एच7एन9 के दो मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक लगभग स्वस्थ हो चुका है, जबकि दूसरे की हालत अब गंभीर नहीं है।
दोनों मरीजों में एक 59 वर्षीय पुरुष व एक 58 वर्षीय महिला हैं।
dharmpath.com dharmpath