भारतीय राष्ट्रीय रेसिंग का हिस्सा होगा वेंटो कप 2016

पुणे, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जेके टायर से साझेदारी तोड़ते हुए फॉक्सवैगन मोटोस्पोर्ट इंडिया ने मंगलवार को एमएमएससी-एफएमएससीआई भारतीय राष्ट्रीय रेसिंग चैम्पियनशिप को अगले तीन साल के लिए वेंटो कप के साथ जोड़ लिया है, जिसकी शुरुआत 2016 से होगी।

इस नए करार के अनुसार, एमआरएफ 2016 में नया पार्टनर होगा।

इस चैम्पियनशिप में कुल 10 रेस होंगे, जिसमें चार राउंड होंगे। यह चैम्पियनशिप भारत के तीन रेसिंग सर्किट में अयोजित की जाएगी, जिसमें कारी मोटर स्पीडवे कोयम्बटूर, और बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। इन दोनों के बाद यह चैम्पियनशिप मद्रास मोटर रेस ट्रैक (एमएमआरटी), चेन्नई में आयोजित की जाएगी।

चैम्पियनशिप के लिए 20 ड्राइवरों का चयन किया जाएगा। पहली बार ड्राइवरों का चयन सात शहरों में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी से होगी।

फॉक्सवैगन मोटोस्पोर्ट इंडिया के मुखिया शिरिश विस्सा ने कहा, “छह साल से इस चैम्पियनशिप को सफलता से चलाने के बाद हम कुछ नया करने को तैयार हैं। एमएमएससी और एमआरएफ का मोटोस्पोर्ट के साथ पुराना इतिहास है और हम उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493