सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, हवाई हमले दीर अल-असफिर व शाबा शहर को निशाना बनाकर किए गए। इस दौरान दीर अल-असफिर में मौजूद सैनिकों की गोलाबारी जारी थी।
ब्रिटेन के इस निगरानी समूह की ओर से कहा गया है कि सैन्य बल राजधानी दमिश्क के ग्रामीण इलाके पूर्वी घौता के दीर अल-असफिर शहर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
सीरिया की सेना ने सोमवार को कहा था कि राजधानी दमिश्क के करीब संघर्षविराम की अवधि बढ़ाकर 48 घंटे कर दी गई है।
यह दूसरी बार है, जब पूर्वी घौता में संघर्षविराम की अवधि बढ़ाई गई है।
सेना ने रविवार को घोषणा की थी कि उसने संघर्षविराम की अवधि 24 घंटे बढ़ा दी है।
dharmpath.com dharmpath