तुर्की सेना की गोलीबारी में 2 आतंकवादी मारे गए

तुर्की के सशस्त्र बलों ने एक लिखित बयान में कहा है कि सैन्य इकाइयों ने उत्तरी सीरिया के अल-बाब क्षेत्र में आईएस के ठिकानों पर गोलीबारी की थी, जो फिलहाल जिहादी समूह के नियंत्रण में है।

बयान के मुताबिक, इस हमले में दो रॉकेट लांचर और दो कटयुशा रॉकेट लांचर ठिकानें भी नष्ट हो गए हैं।

आतंकवादी समूह द्वारा किलिस प्रांत को प्रभावित करने की वजह से तुर्की सेना ने रविवार से कई बार आईएसएस के ठिकानों पर गोलीबारी की है। जिसके बदले में आतंकवादी समूह ने सीमावर्ती क्षेत्र में एक दिन में कई बार अपने हमले तेज किए हैं।

किलिस में लगभग 1,10,000 सीरियाई शरणार्थी शरण लिए हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493