पूर्वी दिल्ली में युवक ने पिता की हत्या की

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में बुधवार तड़के एक तीखी बहस के बाद एक 22 वर्षीय युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी और उसके बाद शव को बेरहमी से कई हिस्सों में काट दिया।

दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

आरोपी युवक का नाम अमन है और वह एक छोटा सा कैफे चलाता है। बाद में शाहदरा से शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी (शहादरा) मेघना यादव ने कहा, “शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में एक बहस के बाद अमन ने अपने पिता संदेश अग्रवाल (48) की हत्या कर दी।”

उन्होंने आगे कहा, “अमन ने बताया कि उसके पिता रोज उसे फटकार लगाते थे। गुस्से में आकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी और फिर शव को फेंकने के लिए उसने उसे कई हिस्सों में काट दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493