नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को पूर्वी रेलवे के अंतर्गत आने वाले पश्चिम बंगाल के दानकुनी स्थित डीजल कंपोनेंट फैक्ट्री के मेकेनिकल विभाग में चीफ वर्क्स मैनेजर का पद सृजित करने की अनुमति दे दी।
मंत्रिमंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “यह नया पद पूर्वी रेलवे के दानकुनी स्थित डीजल कंपोनेंट फैक्ट्री में बेहद अहम साबित होगा। इससे फैक्ट्री का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने और उत्पादन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रशासनिक ढांचे में मजबूती आएगी। इससे रेलवे पर प्रति वर्ष 16,79,400 रुपये का खर्च आएगा।”
दानकुनी स्थित इस डीजल लोकोमोटिव कंपोनेंट फैक्ट्री की स्थापना हर साल 100 उच्च क्षमतायुक्त डीजल इंजनों और 72 क्रैंक केसों के उत्पादन के लिए की गई है।
यह फैक्ट्री वाराणसी स्थित डीजल लोकोमोटिव वर्क्स फैक्ट्री की सहायक फैक्ट्री है।
dharmpath.com dharmpath