नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वोत्तरी फिल्मोत्सव ‘फ्रैगरेंसेस फ्रॉम द नॉर्थ ईस्ट’ के दूसरे संस्करण का आगाज मणिपुरी फिल्म ‘पलपफाम’ (2014) से होगा। तीन दिवसीय फिल्मोत्सव का आयोजन यहां 21 से 23 अगस्त तक होना है।
मणिपुर सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर 21 अगस्त को इसका शुभारंभ करेंगे।
‘पलपफाम’ नवोदित फिल्मकार वांगलेन खुंडोंगबम की पहली फिल्म है। उन्होंने इसका निर्माण एवं निर्देशन दोनों किया है।
फिल्मोत्सव में मशहूर मणिपुरी फिल्म निर्देशक अरिबम स्याम शर्मा के जीवन पर एक रेट्रोस्पेक्टिव (सिंहावलोकन) भी दिखाया जाएगा।
फिल्मोत्सव के क्यूरेटर उत्पल बोरपुजारी ने आईएएनएस को बताया, “इसमें 22 अगस्त को अरिबम श्याम शर्मा से विशेष परिचय करवाया जाएगा।”
फ्रैगरेंसेस फ्रॉम द नॉर्थ ईस्ट में असमिया महिला फिल्मकार मंजू बोरा की फिल्म ‘को : याद’ भी दिखाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath