ब्यूनस आयर्स, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना का शीर्ष फुटबाल क्लब रिवर प्लेट अर्जेटीना के प्राइमेरा डिविजन चैम्पियनशिप में सैन मार्टिन डी सैन जुआन से 0-1 से हार गया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोपा लिबेर्ताडोरेस और कोपा सुरुगा बैंक में जीतकर प्राइमेरा डिविजन चैम्पियनशिप में प्रवेश करने वाल रिवर प्लेट अपनी जीत की लय बरकरार नहीं रख सका।
उल्लेखनीय है कि शानदार लय में चल रहा रिवर प्लेट बोका जूनियर्स और सैन लोरेंजो डी एलमाग्रो के साथ रैंकिंग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गया था।
सोमवार को मिली हार के बाद लेकिन क्लब तीसरे स्थान पर फिसल गया।
सोमवार को हुए मैच में एकमात्र गोल सैन मार्टिन के लिए 51वें मिनट में फासुंदो पुम्पिदो ने किया।
चैम्यिनशिप के एक अन्य मुकाबले में क्विल्म्स ने रोसारियो सेंट्रल को 3-1 से हरा दिया और छठे स्थान पर कब्जा जमाया।
इस बीच बोका जूनियर्स और सैन लोरेंजो ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की और 43-43 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath