पूर्वोत्तर का विकास दिल्ली से संभव नहीं : मोदी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास दिल्ली से नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार के अधिकारियों को इसी क्षेत्र में तैनात कर रहे हैं।

मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “क्या दिल्ली में बैठ कर पूर्वोत्तर का विकास संभव है। अधिकारी वहां का दौरा करेंगे तथा विकास की राह पर विचार करेंगे।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम पूर्वोत्तर के विभिन्न जिलों तथा गांवों में डेरा जमाएगी तथा लोगों की समस्याएं सुनेगी।

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण इलाके में बिजली उपलब्धता पर भी बात की। मोदी ने कहा कि सरकार सभी गांवों का विद्युतीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने कहा, “अगर हमें देश का विकास करना है तो शहर में जो कुछ भी सुविधाएं दी जा रही हैं, वैसी सुविधाएं गांवों में देनी होगी।”

उन्होंने चिंता जाहिर की कि कुछ विद्यार्थी ही उच्च शिक्षा में विज्ञान विषय पढ़ते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “100 में से सिर्फ एक या दो विद्यार्थी ही विज्ञान पढ़ते हैं। यह चिंता का विषय है।”

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493