नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि सरकार पूर्वात्तर राज्यों के विकास के लिए विशेष कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पड़ोसी देशों तक नई सड़क और रेलमार्ग शुरू करने समेत कई कदम उठाए जा रहे हैं।
मुखर्जी ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “हम क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पड़ोसी देशों तक नए सड़क और रेलमार्ग शुरू कर रहे हैं।”
मुखर्जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए 10,000 रुपये की लागत वाली रेल परियोजनाएं शुरू की गई हैं?
मुखर्जी ने कहा, “मेरी सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए विशेष कदम उठा रही है। बुनियादी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए 90:10 के अनुपात से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है और केंद्र प्रायोजित गैर बुनियादी योजनाओं के लिए 80:20 के अनुपात से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।”
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत सरकार पूर्वी क्षेत्र और पूवरेत्तर क्षेत्रों के अलगाव पर ध्यान दे रही है।
राष्ट्रपति ने नए संगठनों की स्थापना के बारे में कहा, “ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और अन्य नई परियोजनाएं रोजगार सृजन में मदद करेंगी।”
dharmpath.com dharmpath