पूर्वोत्तर के विकास पर केंद्र का विशेष ध्यान : मोदी

इंफाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर के राज्यों के संतुलित विकास के लिए लिए उनकी ओर विशेष ध्यान दे रहा है।

मोदी यहां मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर एक सभा में बोल रहे थे। सिंह की सरकार की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि मणिपुर में गठबंधन सरकार के एक साल भी चलने पर सवाल उठाने वालों को सरकार ने सही जवाब दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकासपरक परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था कायम करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, पारदर्शिता लाने और स्थायित्व कायम करने में भाजपा की अगुवाई में प्रदेश सरकार सफल रही है।

विद्रोही तत्वों की ओर से हड़ताल की अपील के बावजूद मोदी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री ने खेलों में मणिपुर की मशहूर शख्सियतों बॉक्सर मैरी कॉम, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, बॉडीबिल्डर थिंगबैजाम सरिता और तीरंदाज बांबायला देवी लायश्राम का जिक्र किया और कहा कि इन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है।

मोदी ने यहां कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें लुवांगशंगफाम क्रिकेट मैदान में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे मणिपुर के प्रतिभासंपन्न युवाओं को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी यहां पहुंचे थे। मोदी ने कहा वह इस बात से प्रसन्न हैं कि केंद्रीय मंत्रियों ने पूर्वोत्तर के 200 दौरे किए हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इंडियन रिजर्व बटालियन (भारतीय सुरक्षा वाहिनी) की 10 बटालियन शुरू करने को अंतिम रूप दे दिया जा रहा है जिनमें से दो मणिपुर में होंगी। इनमें 2,000 युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493