पूर्वोत्तर नीति फोरम की बैठक मंगलवार को (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अगरतला में मंगलवार को शुरू हो रहे नीति फोरम की तैयारी पूरी हो गई है, जहां इसकी पहली बैठक आयोजित की जाएगी। यह फोरम एक विशेष इकाई है, जिसका गठन पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों में समावेशी और सतत आर्थिक विकास को गति देने और लक्ष्य हासिल करने के लिए किया गया है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि फोरम में इन राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय सचिव और अन्य लोग शामिल होंगे और यह फोरम पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनेर) व पूर्वोत्तर परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो में मददगार होगा।

उन्होंने कहा, “विश्लेषणात्मक सामग्री मुहैया कराने और उन्हें लागू करने में आने वाली दिक्कतों का पता लगाने में नीति आयोग की भूमिका होगी।”

उन्होंने कहा कि कृषि, जल, संसाधन, पर्यटन, सड़क संपर्क, नागरिक उड्डयन पर ऐसी बहुत-सी पहलें हैं, जिनकी निगरानी जारी रखनी होगी। जैसे हम चाहते हैं कि सभी राज्य की राजधानियां चार लेन राजमार्गो से जुड़ी हों।

इसी प्रेस वार्ता में डोनेर मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में कई पहलें चला रखी हैं और नीति फोरम ‘कार्य करने के लिए अधिक संस्थागत और अधिक सुव्यवस्थित तंत्र मुहैया कराने में सहायता करेगा।’

कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रत्येक राज्य का दौरा करने की योजना बनाई है और वह संबंधित राजधानियों से उनके एजेंडे के बारे में बात करने के लिए जमीनी वास्तविकताओं के साथ मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493