पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश

इंफाल, 30 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई हिस्सों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

बारिश की वजह से इंफाल का पोलो मैदान डूब गया है। यह दुनिया का सबसे पुराना पोलो मैदान है।

एक अधिकारी ने कहा, “इंफाल के आसपास के सभी नाले भरे हुए हैं। बारिश से गलियां, आवासीय और सार्वजनिक परिसर डूबे हुए हैं।”

अधिकारी ने कहा, “नालियों से अवरोध हटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मूसलाधार बारिश की वजह से इसमें ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है।”

शहर के कई हिस्सों में ट्रांसमिशन लाइनों के टूटने के कारण बिजली की कटौती जारी है।

मूसलाधार बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493