ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा की एथिक्स कमेटी के जांचकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर, पूर्व महासचिव जेरोम वाल्के और पूर्व उप महासचिव मार्कस कैटनर के खिलाफ सुनवाई शुरू कर दी।
फीफा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “फीफा के जांचकर्ता ब्लाटर, वाल्के और कैटनर को वेतन और बोनस के भुगतान में और तीनों पूर्व अधिकारियों के साथ हुए अनुबंध के अन्य शर्तो के संदर्भ में फीफा की आचार संहित के उल्लंघन की जांच करेंगे।”
वक्तव्य में जांच के दौरान रिश्वत और भ्रष्टाचार, आचार संहिता, विश्वसनीयता, हितों के टकराव, उपहार प्रदान करने एवं ग्रहण करने से संबंधित फीफा के नियमों का संदर्भ दिया गया।
dharmpath.com dharmpath