पूर्व आर्सेनल मिडफील्डर गिलबटरे ने की संन्यास की घोषणा

रियो डी जेनेरियो, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। आर्सेनल के पूर्व मीडफील्डर और ब्राजील विश्व कप विजेता गिलबटरे सिल्वा ने संन्यास की घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 39 वर्षीय खिलाड़ी को दिसंबर 2013 में एटलेटिको मिनेरियो के लिए खेलने के दौरान घुटने में चोट लगी थी और तब से ही वह खेल से बाहर हैं।

गिलबटरे ने कहा, “यह काफी मुश्किल फैसला था, लेकिन यह मैदान से जीवन के एक नए छोर की ओर बढ़ने के लिए किया गया एक बदलाव है।”

उन्होंने कहा, “जितना इस फैसले से दुख हुआ है, उतना ही यह पल अच्छा लग रहा है। मैंने फुटबाल को 20 साल दिए हैं और इसे कोई नहीं छीन सकता।”

गिलबटरे ने 2002 विश्व कप अभियान के दौरान ब्राजील के दिग्गज क्लब के साथ हर मैच खेला और 2006 में जीते कोपा अमेरिका खिताब में सेलेकाओ की कप्तानी भी की।

वह 2003-04 तक आर्सेनल के सदस्य भी रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493