पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री अतिरिक्त 8 महीने जेल में रहेंगे

तेल अवीव, 25 मई (आईएएनएस)। जेरूसलम की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए गए इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट को सोमवार को अतिरिक्त आठ महीने जेल की सजा सुनाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओल्मर्ट को रिश्वत लेने के एक अन्य मामले में पहले से सुनाई गई छह साल की सजा के साथ अब अतिरिक्त आठ महीने जेल में बिताने पड़ेंगे।

ओल्मर्ट पर मार्च महीने में ‘टलांस्की अफेयर’ के सिलसिले में धोखाघड़ी और भरोसा तोड़ने के मामले दर्ज किए गए थे।

जुलाई 2012 में ओल्मर्ट को आरोपों से बरी कर दिया गया था, लेकिन उनके एक पूर्व सहयोगी शुला जाकेन के बयान के बाद अदालत ने मामले पर दोबारा मुकदमा चलाने का फैसला किया था।

ओल्मर्ट को सोमवार को आठ महीने की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाए जाने के साथ उन पर 25,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

उन पर अमेरिकी व्यवसायी मोरिस टलांस्की को राजनीति फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप था।

ओल्मर्ट को 2014 में तेल अवीव की जिला अदालत ने जेरूसलम में रियल एस्टेट परियोजना से जुड़े मामले में छह साल जेल की सजा सुनाई थी। जेरूसलम के मेयर रहने के दौरान रिश्वत लेकर भवन निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने के दोषी पाए गए थे।

ओल्मर्ट 2006 से 2009 के बीच प्रधानमंत्री रहे थे और 2008 में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493