पूर्व टेनिस खिलाड़ी ली ना मां बनने वाली हैं

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। टेनिस को अलविदा कह चुकीं चीन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना जल्द ही अपनी जिंदगी में एक नई जिम्मेदारी निभाती नजर आएंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन ली ने सोमवार को बताया कि वह जल्द ही मां बनने जा रही हैं।

ली ने इसकी घोषणा रॉड लैवर एरिना में की, जहां साल 2014 में वह अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब आस्ट्रेलियन ओपन जीतने में कामयाब रहीं थी। ली ने 2011 में फ्रेंच ओपन जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया।

ली ने कहा, “मैंने दुनिया भर के अपने प्रशंसकों को खुशखबरी देने के लिए यह जगह चुनी। आगामी ग्रीष्म ऋतु में मेरा और जियांग शान का पहला बच्चा इस दुनिया में कदम रखेगा।”

ली ने बीते साल अक्टूबर में चीन ओपन के बाद संन्यास की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493