पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई कुश्तीबाज चीना नहीं रहीं

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई कुश्तीबाज एवं रियलिटी टेलीविजन स्टार चीना नहीं रहीं। उन्हें यहां उनके घर में मृत अवस्था में पाया गया। वह 45 साल की थीं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, चीना की मौत बुधवार को हुई। फिलहाल मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।

निधन की घोषणा चीना के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट से की गई।

पोस्ट में लिखा गया, “हम बड़े दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमनें एक सच्ची आइकन व असल जिंदगी की सुपरहीरो को खो दिया है। दुनिया का नौवां अजूबा जोनी लॉरेर उर्फ चीना नहीं रहीं। वह अपने लाखों प्रशंसकों व उनसे प्यार करने वाले हमारे जैसे लोगों की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी।”

चीना बीते दो दशकों से अधिक समय में ‘सरीअल लाइफ’ और ‘सेलिब्रिटी रेहाब’ सहित कई टेलीविजन शो में नजर आईं। वह ‘थर्ड रॉक फ्रॉम द सन’ और ‘द निक कैनन’ शो में भी नजर आईं।

इसके अलावा वह कुछ वयस्क फिल्मों में भी देखी गईं। वह बाद में इंग्लिश पढ़ाने के लिए जापान बस गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493