पूर्व नौसैनिक ने की हनुमंतप्पा को अंगदान की पेशकश

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के पूर्व नाविक एस.एस.राजू ने सियाचिन में हिमस्खलन के दौरान चमत्कारिक रूप से जिंदा बचे भारतीय सेना के लांस नायक हनुमंतप्पा को अपना कोई भी अंग देने की इच्छा जताई है। हनुमंतप्पा वर्तमान में नई दिल्ली के सैन्य अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

राजू ने मुंबई से आईएएनएस से कहा कि वह जवान अपनी अदम्य भावना व हालात के बेहद गंभीर होने पर भी टनों बर्फ के तले छह दिन तक जिंदा रहा।

ठाणे जिले के भायंदर के निवासी राजू ने कहा, “मैं सैन्य अस्पताल के चिकित्सकों से अनुरोध करता हूं कि वे मुझसे तत्काल संपर्क करें और मैं दिल्ली जा सकता हूं। मैं यकृत, किडनी सहित अपना कोई भी अंगदान करने के लिए तैयार हूं। हमें अपने साथी की जान बचानी चाहिए, जो जिंदगी की जंग लड़ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493