सियाचिन से जीवित लौटे सैनिक के लिए दुआ मांग रहा बॉलीवुड

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसी बॉलीवुड हस्तियां 35 फुट बर्फ के नीचे से छह दिन बाद जिंदा निकले लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

सियाचिन ग्लेशियर में कोप्पड़ चमत्कारिक रूप से बच गए, लेकिन वह नई दिल्ली के आर्मी अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर, शेखर कपूर और सनी देओल जैसी हस्तियों ने भारतीय सेना के इस जांबाज के प्रयासों को सलाम किया है।

बॉलीवुड हस्तियों ने कहा :-

अमिताभ बच्चन : चरम परिस्थितियों और देश की सेवा कर हमारी रक्षा करने वाले के लिए प्रार्थना करते हैं। लांस नायक हनुमनथप्पा जल्द ठीक हों।

ऋषि कपूर : जाको राखे साइयां मार सके ना कोए! लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं।

अनुपम खेर : हमारे हीरो लांस नायक हनुमनथप्पा के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। सियाचिन का जादू।

सनी देओल : लांस नायक हनुमनथप्पा के जल्द से जल्द ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना करें।

शत्रुघ्न सिन्हा : हमारे एक्शन हीरो प्रधानमंत्री भी प्रशंसनीय हैं कि वह तुरंत बहादुर लांस नायक हनुमनथप्पा से मुलाकात करने पहुंचे। भगवान आपके साथ रहे।

आमिर खान : बहादुर सैनिक लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हम उनके और उनके परिवार के साथ हैं। कोप्पड़ का इलाज चल रहा है, वह मुश्किल परिस्थितियों के खिलाफ चमत्कारी रूप से लड़े। हम उनके सभी साथियों को सलामी देते हैं जो इस आपदा में मारे गए। हम उनके बलिदान को नहीं भूल सकते। जय हिंद।

गुल पनाग : चमत्कार हुआ !! सियाचिन चमत्कार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493