पूर्व प्रेमी के साथ लोपेज की सुलह!

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज को रैपर ब्रि सीन के कॉन्सर्ट में पूर्व प्रेमी कैस्पर स्मार्ट के साथ देखे जाने के बाद उनके फिर से साथ होने की अफवाह गर्म है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, एक वीडियो में लोपेज एक रेस्त्रां की बालकनी में कैस्पर के साथ रैपर केनी वेस्ट और सीन की प्रस्तुति का आनंद लेते देखी गईं।

वेस्ट ने यहां तक कि अपनी प्रस्तुति के दौरान मंच से लोपेज का नाम भी पुकारा और लोपेज और कैस्पर उनके गीतों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के बाद लोपेज ने इंस्टाग्राम पर दूसरी हस्तियों के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की, हालांकि इन तस्वीरों में कैस्पर की तस्वीर शामिल नहीं थी।

लोपेज ने वेस्ट, सीन, क्रिस ब्राउन, जस्टिन बीबर और केंडल जेनर के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने डेमी लोवातो के साथ भी तस्वीर खिंचवाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493