दूरदर्शन को भारत-पाक मैच प्रसारित करने की अनुमति (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन को 15 फरवरी को आईसीसी विश्व कप 2015 के तहत एडिलेड ओवल मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतिक्षित मैच का प्रसारण करने की इजाजत दे दी।

इसके बाद देश के दूर-दराज इलाकों में बसे करोड़ों क्रिकेट प्रेमी बिना किसी शुल्क के इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इस मैच को विभिन्न माध्यमों से एक अरब दर्शक मिलने का अनुमान है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने हालांकि इससे पहले पिछले हफ्ते दूरदर्शन द्वारा इस मैच के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

गौरतलब है कि 14 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप मैचों का प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है।

इस याचिका को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), ईएसपीएन और स्टार ने दायर की थी जिसके अनुसार केबल टीवी ऑपरेटर दूरदर्शन के जरिए लाइव फीड हासिल कर रहे थे और इससे इनके आमदनी पर असर हो रहा था।

न्यायाधीश रंजन गोगोई की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर फिलहाल रोक लगी रहेगी और इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

उल्लेखनीय दिल्ली उच्च न्यायालय ने विश्व कप के मैचों के दूरदर्शन द्वारा प्रसारण पर रोक लगाई थी लेकिन साथ ही न्यायालय ने प्रसार भारती के साल 2000 के उस अधिसूचना को रद्द करने से इंकार कर दिया था जिसके अनुसार सभी केबल ऑपरेर्ट्स को डीडी नेशनल और डीडी न्यूज का प्रसारण करना अनिवार्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493