न्यूयार्क, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल संघ (कॉनकाकैफ) के पूर्व अध्यक्ष जैफ वेब से जुड़े भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई नवंबर तक टल गई है।
सीएमसी के अनुसार, फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष वेब को यहां शुक्रवार को मामले की सुनवाई के लिए अदालत में पेश होना था, लेकिन न्यायाधीश रेमंड डिएरी ने कॉनकाकैफ के पूर्व अध्यक्ष के वकील से इस सुनवाई को टालने का आग्रह किया।
वेब के वकील को एडवर्ड ओ कालाघन को भेजे एक आग्रह पत्र में इस मामले की सुनवाई को 18 नवंबर तक टालने की बात कही गई। हालांकि, इस आग्रह के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया और मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि पत्र के कारण यह फैसला नहीं लिया गया है।
वर्तमान में वेब को उनके घर अटलांटा में नजरबंद किया गया है। उनको हाल ही में अमेरिका के अभियोजन पक्ष द्वारा धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने, पैसों की हेराफेरी करने का दोषी पाया गया।
dharmpath.com dharmpath