नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। विद्यार्थियों सहित करीब 200 दिव्यांगों ने यहां रविवार को पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ वायु भारत आन्दोलन(सीएलएआईएम) के हिस्से के रूप में इस अभियान का आयोजन किया गया।
सीएलएआईएम प्रदूषण के खिलाफ देश का सबसे बड़ा जागरूकता कार्यक्रम है।
सहभागियों ने इंडिया गेट से पुराना किला रोड स्थित गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल तक मार्च निकाला, जहां पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन उपस्थित थे।
हुसैन ने कहा, “अधिकाधिक पौधे रोपने और उनकी देखभाल करने से काफी हद तक हमारे पर्यावरण की रक्षा करने मदद मिलेगी। सीएलएआईएम जैसी पहलें पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी प्रकार के आवश्यक समर्थन प्रदान कर सकती हैं।”
सीएलएआईएम के संस्थापक विजय कुमार ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें नागरिक अधिक पौधे रोपने और उसकी देखभाल करने में भूमिका निभा सकते हैं और लालबत्ती पर गाड़ी के इंजन बंद करने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल जैसे सामान्य पर्यावरण अनुकूल उपाय अपना सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath