नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक 11 साल के नाबालिग ने यहां कथित रूप से दुष्कर्म किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।
पुलिस के अनुसार, तीन वर्ष आठ माह की बच्ची के साथ बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में गत शुक्रवार दोपहर एक लड़के ने दुष्कर्म किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि लड़का लड़की के घर से महज 15 मीटर की दूरी पर रहता है। उसने शुक्रवार दोपहर कथित रूप से लड़की को अपने साथ निकट के एक पार्क में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने कहा कि जब लड़की रोने लगी तो वह उसे छोड़ कर भाग गया।
लड़की स्वयं घर पहुंची और घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़के को हिरासत में ले लिया गया और बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और पोस्को (बाल यौन अपराध संरक्षण) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
dharmpath.com dharmpath