पूर्व बसपा सांसद का बेटा आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के पांच सितारा हयात होटल में पिस्तौल लहराने वाले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे ने गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आशीष पर दिल्ली के एक लग्जरी होटल में एक शख्स को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आशीष को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

आशीष पांडे ने अदालत द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट धर्मेद्र सिंह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह रविवार सुबह हुई घटना के बाद से फरार था।

दक्षिण दिल्ली के हयात रिजेंसी होटल के बाहर एक व्यक्ति और उसकी महिला मित्र को पिस्तौल दिखाकर धमकाने के लिए पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद वारंट जारी किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493