पूर्व ब्राजीली मिडफील्डर एलानो ने संन्यास लिया

रियो डी जनेरियो, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के लिए पेशेवर स्तर पर खेल चुके ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर एलानो ने संन्यास की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 35 साल के एलानो इस सीजन में ब्राजील के क्लब सांतोस के लिए खेले। हालांकि कोच डोरिवान जूनियर द्वारा युवा खिलाड़ियों को तरजीह दिए जाने के बाद उन्होंने फुटबाल से अलग होने का फैसला किया।

सांतोस ने कहा है कि अगले सीजन में एलानो उसके लिए सहायक कोच की भूमिका में दिखेंगे।

एलानो ने ब्राजील के लिए कुल 50 मैच खेले। वह पेशेवर स्तर पर शाखतार डोनेट्स्क, मैनचेस्टर सिटी और गालाटासारे के लिए खेले।

सांतोस के लिए एलानो ने कुल 321 मैच खेले और 68 गोल किए। 2002 तथा 2004 में उन्होंने क्लब को ब्राजीली सेरी-ए खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493