अहमदनगर (महाराष्ट्र), 26 नवंबर (आईएएनएस)। उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस पी. मिी ने शनिवार को प्रसिद्ध साईबाबा मंदिर और शनि सिगणापुर मंदिर के दर्शन किए, जो अहमदनगर जिले में स्थित हैं।
मिी को शुक्रवार को टाटा स्टील के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उन्होंने शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ शिरडी स्थित साईंबाबा मंदिर पहुंचे। वे अपने पास के लिए अन्य लोगों के साथ वीआईपी कतार में खड़े रहे।
मंदिर के प्रवक्ता मोहन यादव ने कहा कि बाद में मिी ने साईबाबा की मूर्ति और समाधि के दर्शन किए, और उन्हें प्रसाद प्रदान किया गया।
इसके बाद मिस्त्री पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर गए।
मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि मिी और उनकी पत्नी ने एक सामान्य भक्त की तरह मंदिर के फर्श पर बैठ कर पूजा की। उन्होंने एक खुले चबूतरे पर स्थित भगवान शनि की काले रंग की पत्थर मूर्ति का ‘अभिषेक’ किया, जिसे चार शताब्दी पुराना माना जाता है।
इन दोनों धार्मिक शहरों में हर सप्ताहांत लाखों श्रद्धालु आते हैं। दोनों धर्मस्थल मुंबई से पांच घंटे की दूरी पर हैं।
dharmpath.com dharmpath