नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके निरूपम सेन का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 70 साल के थे।
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके निरूपम सेन का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 70 साल के थे।
सेन ने विजय के. नंबियार का स्थान लेते हुए सितंबर 2004 से मार्च 2009 तक भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।
सेवानिवृत्ति के बाद सेन को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का विशेष वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया था।
सेन श्रीलंका, बुल्गारिया और नार्वे में भारत के राजदूत के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “शानदार राजनयिक के निधन से दुख हुआ। उनके मित्रों और परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।”
dharmpath.com dharmpath