पूर्व महान्यावादी रोहतगी लोकपाल समिति में न्यायविद नियुक्त

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि पूर्व महान्यायवादी मुकुल रोहतगी को लोकपाल समिति में एक विशिष्ट न्यायविद के रूप में नियुक्त किया गया है।

न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की समिति ने रोहतगी का चयन किया।

न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि यह उम्मीद की जाती है कि समिति के विशिष्ट व्यक्ति लोकपाल की नियुक्ति की तात्कालिकता की जरूरत के प्रति सचेत रहेंगे।

रोहतगी ने भारत के 14वें महान्यायवादी के तौर पर जून 2014 से जून 2017 तक सेवाएं दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493