पूर्व माकपा सांसद नुरुल हुदा का निधन

कोलकाता, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व सांसद नुरुल हुदा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

हुदा को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा था और तब से वह कोमा में थे। उन्हें रूबी अस्पताल में एक हफ्ते पहले ब्रोंकाइटिस से पीड़ित होने के कारण भर्ती कराया गया था।

माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य हुदा के परिवार में उनकी पत्नी चोबी हैं। उनका ताल्लुक असम से था। वह किसान सभा के नेता थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आपातकाल के दौरान हुदा 1975 से 77 तक जेल में थे।

हुदा 1978 से 1983 तक असम विधानसभा के सदस्य थे। उन्होंने सिलचर में तत्कालीन जनता पार्टी प्रत्याशी कवींद्र पुरकायस्थ को हराया था। पुरकायस्थ अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493