पूर्व मुख्यमंत्री दास को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ पटना के गंगा नदी तट पर बांस घाट में अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री, वरिष्ठ नेता और लोग मौजूद थे।

इसके पूर्व उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर लाया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई मंत्री और विधायकों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्घा सुमन अर्पित किए। उनके पार्थिव शरीर को जनता दल (युनाइटेड) प्रदेश कार्यालय भी लोगों के दर्शन के लिए ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता रामसुंदर दास का शुक्रवार को निधन हो गया। वे करीब 94 वर्ष के थे।

दास पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें दो दिन पूर्व पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे गुर्दा फेल हो जाने के कारण उनका निधन हो गया।

दास के निधन पर बिहार सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। दास अप्रैल 1979 से फरवरी 1980 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493