पूर्व राजनयिक श्रीनिवासन के साथ माकपा छात्र कार्यकर्ताओं का अभद्र व्यवहार

तिरुवनंतपुरम, 29 जनवरी (आईएएनएस)। केरल सरकार की एक संगोष्ठी में शुक्रवार को शामिल होने आए पूर्व राजनयिक टी.पी. श्रीनिवासन के साथ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के छात्र कार्यकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार किया।

श्रीनिवासन ने संवाददाताओं को बताया, “मैंने छात्रों को मेरा नाम लेते हुए सुना, इसका मतलब था कि वह मुझे जानते हैं। इस घटना के बारे में मैंने पुलिस आयुक्त से बात कर ली है।”

भारतीय छात्र संघ (एसएफआई) के कार्यकर्ता गुरुवार शाम से ही संगोष्ठी के विरोध प्रदर्शन के लिए इस स्थल पर घेरा डालकर बैठे हुए थे। उनका कहना है कि यह संगोष्ठी राज्य के हित के खिलाफ है और इससे केवल निजी क्षेत्र को ही लाभ होगा।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री ओमन चांडी को आयोजन स्थल तक न पहुंचने देने की धमकी भी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493