पूर्व राष्ट्रपति कलाम हमारे बीच नहीं रहे (लीड-1)

शिलांग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ‘मिसाइल मैन’ पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का यहां सोमवार की देर शाम निधन हो गया। वह शिलांग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में व्याख्यान दे रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। कलाम वर्ष 2002-07 तक देश के राष्ट्रपति रहे। अधिकारियों ने उनके निधन की जानकारी दी।

आईआईएम से बेतानी अस्पताल ले जाए जाने के कुछ ही समय बाद मेघायल के मुख्य सचिव पी.बी.ओ. वर्जरी ने बताया, “कलाम नहीं रहे।”

बेतानी अस्पताल के निदेशक जॉन सैलो ने आईएएनएस से कहा, “पूर्व राष्ट्रपति लगभग मृत अवस्था में हमारे अस्पताल लाए गए। हम उन्हें होश में लाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कामयाब न हो सके। लगता है, भाषण देते समय मिसाइल मैन को हृदयाघात (हार्टअटैक) हुआ।”

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कलाम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493