पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की सेहत में सुधार

कोलकाता, 29 जून (आईएएनएस)। सेरिब्रल हैमरेज स्ट्रोक के बाद यहां एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

कोलकाता, 29 जून (आईएएनएस)। सेरिब्रल हैमरेज स्ट्रोक के बाद यहां एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

बेलेव्यू क्लीनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदंीप टंडन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “उनकी हालत और ज्यादा खराब नहीं हुई है। वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।”

टंडन ने कहा कि सोमनाथ (89) को सोमवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज अब एक बड़े मेडिकल बोर्ड के सदस्य, जिनमें पारिवारिक चिकित्सक और अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं, द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड सुकुमार मुखर्जी की निगरानी में काम कर रहा है।

चटर्जी 2004 से 2009 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493