मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर समीर दीघे को शुक्रवार को अगले सत्र के लिए मुंबई रणजी टीम का नया कोच नियुक्त किया गया।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने एक बयान जारी कर बताया, “समीर दीघे को 2017-18 सत्र के लिए मुंबई रणजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है।”
48 वर्षीय दीघे ने भारत के लिए छह टेस्ट और 23 एकदिवसीय मैच खेले थे। वह चंद्रकांत पंडित का स्थान लेंगे।
भारत के एक और पूर्व खिलाड़ी प्रवीण आमरे भी मुंबई के कोच बनने की रेस में थे। लेकिन, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकार की समिति ने दीघे के नाम पर मुहर लगाई।
dharmpath.com dharmpath