नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता गौरव भाटिया यहां रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
भाटिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले 5 फरवरी को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके लिए पार्टी की ऐसे में सेवा जारी रखने में मुश्किल हो रही है ‘जब यह लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षताऔर समाजवाद के सिद्धांतों से समझौता कर रही है जिसमें मैं हमेशा से विश्वास करता रहा हूं।’
dharmpath.com dharmpath