पूर्व सीआईए प्रमुख को 2 साल की सजा

वाशिंगटन, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सीआईए के पूर्व प्रमुख डेविड पेट्रियस को, 2011 में गोपनीय सूचनाएं साझा करने के मामले में गुरुवार को दो साल परिवीक्षा (प्रोबेशन) और 100,000 डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई गई है। पेट्रियस पर 2011 में लेखिका पाउला ब्रॉडवेल के साथ गोपनीय सूचनाएं साझा करने का आरोप है। पाउला के साथ पेट्रियस के विवाहेतर संबंध भी रहे हैं।

अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पेट्रियस ने सीआईए का नेतृत्व किया था। वह उत्तरी केरोलिना के शेर्लोट में सजा के लिए अमेरिकी जिला न्यायाधीश डेविड कीसलर के समक्ष पेश हुए।

न्यायालयी दस्तावेजों से पता चलता है कि पेट्रियस ने भी अपने अधिकृत गोपनीय दस्तावेजों के बारे में सीआईए और एफबीआई से झूठ बोलने की बात स्वीकार की है।

न्यायाधीश कीसलर ने कहा कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए वित्तीय जुर्माने की राशि बढ़ा दी है। उन पर दो साल की परिवीक्षा के साथ 40,000 डॉलर जुर्माना लगाया गया है।

पेट्रियस ने नवंबर 2012 में ब्रॉडवेल के साथ अपने रिश्तों को स्वीकार करते हुए सीआईए का निदेशक पद छोड़ दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493