जम्मू में व्यापारियों के बंद से जनजीवन प्रभावित

जम्मू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू शहर में स्थानीय व्यापारी संगठनों द्वारा कुछ राजनीतिक दलों के समर्थन से शुक्रवार को आहूत बंद के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। व्यापारियों ने राज्य सरकार पर जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

दुकानें, सार्वजनिक परिवहन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि निजी परिवहन, सरकारी दफ्तरों, बैंकों और डाकघरों में कामकाज सामान्य तरीके से जारी है।

शहर की सड़कों पर हालांकि, इक्का-दुक्का सार्वजनिक वाहन नजर आए, जहां व्यापार संगठन के कार्यकर्ताओं ने बंद को लागू करने के लिए वाहनों को रोका।

पुलिस ने डोगरा चौक पर हल्का लाठी चार्ज किया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे।

कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पैंथर्स पार्टी ने बंद का समर्थन किया है।

स्थानीय व्यापारी जम्मू क्षेत्र में एक अलग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की मांग कर रहे हैं, जो कि कश्मीर घाटी के लिए घोषित की जा चुकी है।

व्यापारियों की मांग है कि कटरा जिले में माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल जाने वाले तीर्थयात्रियों को चुंगी कर से मुक्ति दी जाए।

देशभर से हर साल 40 लाख यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493