पूर्व सेना उपप्रमुख सरत चंद भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय सेना के पूर्व उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सरत चंद (सेवानिवृत) शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

उन्होंने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्या ली।

कोट्टाराकारा के रहने वाले चंद सेना उपप्रमुख का पद संभालने वाले दूसरे मलयाली हैं। उनसे पहले लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप कैम्पोस शीर्ष पद को संभाल चुके हैं।

38 वर्षो के करियर में चंद को विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493