पूर्व सेना प्रमुख जनरल ओ.पी. मल्होत्रा का निधन

गुड़गांव, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व सेना प्रमुख जनरल ओम प्रकाश मल्होत्रा (सेवानिवृत्त) का मंगलवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

जनरल मल्होत्रा (1978-1981) भारतीय सेना के 13वें प्रमुख थे। वह 1981-1984 के दौरान इंडोनेशिया में भारत के राजदूत भी रहे और 1990-1991 के दौरान वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक भी रहे थे।

जनरल अपनी पत्नी सरोज मल्होत्रा और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनके पुत्र अजय मल्होत्रा रूस, कुवैत, रोमानिया में भारत के राजदूत थे और न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के उपस्थायी प्रतिनिधि भी रहे।

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने पूर्व सेना प्रमुख के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493