पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

नई दिल्ली- महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह को नाजुक हालत में चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलबीर को शनिवार को उनके घर से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, इसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बलबीर को जुलाई 2019 में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी उनसे मिलने पहुंचे थे।

बलबीर लंदन ओलम्पिक-1948, हेलसिंकी ओलम्पिक-1952 और मेलबर्न ओलम्पिक-1956 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 1952 ओलम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक के मैच में बलबीर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पांच गोल किए थे और भारत को 6-1 से जीत दिलाई थी।

बलबीर विश्व कप-1971 में कांस्य और विश्व कप-1975 जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493