पृथ्वी दिवस पर ओला का शेयरफॉरअर्थ अभियान शुरू

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पृथ्वी दिवस के मौके पर ओला ने शेयरफॉरअर्थ अभियान की शुरुआत की है, जो सप्ताह भर तक चलेगा। इसके तहत ओला की सवारी करनेवाले ग्राहकों को ग्रीन पॉइंट्स दिए जाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत ओला शेयर की प्रत्येक सवारी पर उतने ही ग्रीन पॉइंट मिलेंगे, यानी 10 सवारी पर 10 ग्रीन पॉइंट और 20 सवारी पर 20 ग्रीन पॉइंट। ग्राहकों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा, जो उन्हें ज्यादा लाभ दिलाएगा।

बयान में कहा गया है कि दुनिया में सीओ2 गैस उत्सर्जन के मामले में भारत का चौथा स्थान है और भारतीय सड़कों पर 39.1 करोड़ टन से ज्यादा सीओ2 छोड़ी जा रही है।

कंपनी ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के दिन से होगी, जो 28 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत ग्रीन कार्ड पर मिलनेवाले पुरस्कार तीन मई तक दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493