नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी, स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि वह कोलकाता-ढाका मार्ग पर अपनी दूसरी दैनिक उड़ान 16 मई से शुरू करने जा रही है।
यह विमानन कंपनी अब सात अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए अपनी सेवाएं देती है और कोलकाता-ढाका मार्ग पर विमान सेवा मुहैया करानेवाली इकलौती कंपनी है।
विमानन कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक) शिल्पा भाटिया ने कहा, “कोलकाता-ढाका की हमारी पहली उड़ान को ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसलिए हमने काफी कम समय में ही दूसरी उड़ान शुरू की है। हम नए बाजारों पर नजर बनाए हुए हैं और ग्राहकों की मांग के मुताबिक चतुराई पूर्वक कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे।”
dharmpath.com dharmpath