पृथ्वी-2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

भुवनेश्वर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। देश ने गुरुवार को स्वदेश निर्मित सतह से सतह पर मार करने वाले परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 मिसालइ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर जिले में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया।

मिसाइल 350 किलोमीटर दूर तक मार कर पाने में सक्षम है। इसका परीक्षण सैन्य उपयोग ट्रायल के तौर पर किया गया।

यह मिसाइल 500 किलोग्राम से 1,000 किलोग्राम वजन वाले हथियार ले जाने में सक्षम है। इसे भारतीय सेना में वर्ष 2003 में शामिल किया गया था।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, “परीक्षण सफल रहा। सामरिक बल कामन (एसएफसी) के ट्रायल डेटा से सकारात्मक नतीजों के संकेत मिले हैं।”

पृथ्वी-2 मिसाइल एडवांस्ड इनर्शल गाइडेंस सिस्टम के साथ अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

यह ठोस एवं तरल, दोनों तरह के ईंधनों से संचालित हो सकता है और परंपरागत तथा परमाणु सामग्री ले जा सकता है।

मिसाइल परीक्षण के दौरान प्रक्षेप पथ (ट्रैजेक्ट्री) पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के रडारों, इलैक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैंकिंग सिस्टम और टेलीमेट्री स्टेशनों के जरिये नजर रखी गई थी।

पृथ्वी-2 का इससे पहले 19 फरवरी, 2015 को सैन्य उपयोग ट्रायल के तौर पर परीक्षण किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493