पेंबा द्वीप पर मिला संभावित विमान का मलबा ऑस्ट्रेलिया पहुंचा

केनबरा, 19 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तंजानिया के पेंबा द्वीप पर पिछले माह मिले संभावित विमान के मलबे को जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचा दिया गया है।

केनबरा, 19 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तंजानिया के पेंबा द्वीप पर पिछले माह मिले संभावित विमान के मलबे को जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचा दिया गया है।

ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो (एटीएसबी) और मलेशिया के डिपार्टमेंट ऑफ सिविल एविएशन (डीसीए) ने संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी।

संभावित तौर पर किसी विमान के मलबे का यह टुकड़ा 23 जून को पेंबा द्वीप पर स्थानीय लोगों को मिला था, जिसे एक विंग फ्लैप माना जा रहा है।

एटीएसबी द्वारा सोमवार देर रात जारी बयान के मुताबिक, लापता विमान बोइंग 777 से इस टुकड़े के किसी भी संबंध का पता लगाने के लिए इसकी जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि आठ मार्च, 2014 को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से चीन की राजधानी बीजिंग जा रहा विमान एमएच370 लापता हो गया था। इसमें 239 यात्री सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493