पेंस ने रूसी जांच के संबंध में निजी वकील नियुक्त किया

वाशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित भूमिका की जांच के संबंध में जवाब देने के लिए एक निजी वकील नियुक्त किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पेंस ने गुरुवार को वर्जिनिया के वकील रिचर्ड कलेन का चुनाव किया है। वह मैकक्वायर वुड्स के अध्यक्ष हैं।

माइक पेंस के कार्यालय के मुताबिक, किसी बाहरी वकील को नियुक्त करने का पेंस के फैसले का उद्देश्य रूसी जांच के संबंध में किसी भी तरह की जांच में पूर्ण सहयोग करना है।

पेंस के प्रवक्ता जैरड एगेन ने जारी बयान में कहा, “उपराष्ट्रपति का ध्यान अपने कर्तव्यों और राष्ट्रपति के एजेंडे को बढ़ावा देने पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493